Birsa Harit Gram Yojana Kya Hai: पिछले कुछ साल से झारखंड सरकार ने लगातार अच्छी तरक्की की है। इसका लाभ राज्य की जनता को भरपूर मिल रहा है। झारखंड में जो किसान है उनको कई प्रकार की योजनाओं के माध्यम से लाभ दिया जा रहा है। ज्यादातर योजनाएं किसानो की समस्या को सुलझाने के लिए बनाई जाती है। किसानो की जो सबसे प्रमुख समस्या है कि फल और पौधे की लगातार राज्य में कमी हो रही है और किसानो की कमाई में भी लगातार कमी देखी जा रही है।
ऐसे में झारखंड सरकार ने किसानों की इस समस्या को सुलझाने के लिए Birsa Harit Gram Yojana की शुरुआत की है। इस योजना के अंतर्गत किसान भाइयों को पेड़ पौधे लगाने पर उचित इनाम दिया जा रहा है। ऐसे में इस आर्टिकल के माध्यम से हम आपको Birsa Harit Gram Yojana Kya Hai इसके बारे में पूरी जानकारी देंगे। साथ ही बताएंगे कि कैसे किसान भाई इस योजना के अंतर्गत पैसे कमा सकते हैं।
Birsa Harit Gram Yojana Kya Hai – Overview
Name of Scheme | Birsa Harit Gram Yojana |
State of Scheme | Jharkhand |
Beneficiary of Scheme | किसान, विधवा और बुजुर्ग |
Mode of Apply | ऑफलाइन |
Full Detail of Birsa Harit Gram Yojana | Read the Full Article |
Birsa Harit Gram Yojana Kya Hai
झारखंड सरकार द्वारा एक महत्वपूर्ण योजना का संचालन किया जा रहा है, जिसका नाम बरसा हरित ग्राम योजना है। योजना के माध्यम से देश के किसानों को फलदार पौधे लगाने के लिए हर साल ₹50000 तक की कमाई करने का मौका दिया जा रहा है। अगर किसान फलदार पौधे लगाने के साथ ही लंबे समय तक उनकी देखभाल करते रहते हैं तो ऐसे में किसानों को हर महीने एक अच्छी इनकम होती रहेगी। सरकार की यह योजना अगले कई साल तक चलने वाली है जिसमें करीब 5 करोड़ पौधे झारखंड राज्य में लगाने का लक्ष्य रखा गया है।
Birsa Harit Gram Yojana Ke Fayde
- सरकार की इस योजना का सबसे ज्यादा लाभ राज्य के बुजुर्गों और विधवा महिलाओं को दिया जा रहा है।
- राज्य में जितने भी बुजुर्ग और विधवाएं हैं उनको योजना के अंतर्गत रोजगार दिया जा रहा है।
- रोजगार के अंतर्गत सड़क के किनारे सरकारी जमीन और खाली पड़ी जमीन पर फलदार पौधे लगवाने का काम किया जा रहा है।
- पौधे लगाने के साथ ही उनकी देखभाल की जिम्मेदारी भी लगाने वाली की ही होगी।
- इन पौधों को अगले 5 साल तक अगर किसान सुरक्षित रखते हैं तो उन्हें हर साल ₹50000 तक के आमदनी हो सकती है।
- अगर 3 साल तक किसान भाई पौधे को सुरक्षित रखने में कामयाब होते हैं, तभी किसान भाइयों को यह इनकम दी जाएगी।
आपको पसंद आयेंगे ये आर्टिकल
योजना की प्रमुख विशेषताएं
- इस योजना के अंतर्गत 5 लाख परिवारों को 100-100 पौधे लगाने का पट्टा दिया जाएगा।
- ऐसे में योजना के अंतर्गत कुल 5 करोड़ पौधे लगाए जाएंगे।
- अगले 5 साल तक इन पौधों को सुरक्षित रखने के बदले में सरकार प्रत्येक परिवार को हर महीने अच्छा पैसा देगी।
- प्रत्येक प्रखंड और जिला स्तर पर संस्करण इकाई स्थापित की जाएगी।
- जितना भी प्रोडक्ट तैयार होगा उसे बाजार में बेचने की व्यवस्था होगी।
- योजना के अंतर्गत आम अमरूद नींबू जैसे कई प्रकार के फलदार पौधे लगाए जाएंगे।
योजना की प्रमुख पात्रता
- झारखंड राज्य का स्थाई निवासी नागरिक योजना में आवेदन कर सकता है।
- योजना के अंतर्गत किसान भाइयों बुजुर्गों और विधवाओं को प्राथमिकता मिलेगी।
- आवेदक के पास जिस जमीन पर पौधारोपण कर रहे हैं इसकी परमिशन होना जरूरी है।
- लाभार्थी की पौधारोपण के कार्य में रुचि होना आवश्यक है।
- आपके पास में मनरेगा का आधार कार्ड अथवा जॉब कार्ड होना जरूरी है।
- लाभार्थियों का सिलेक्शन ग्राम सभा द्वारा किया जाएगा।
Birsa Harit Gram Yojana में आवेदन की प्रक्रिया?
- अगर आप बरसा हरित ग्राम योजना के अंतर्गत आवेदन करना चाहते हैं तो अपने सभी दस्तावेजों के साथ अपने नजदीकी ग्राम पंचायत अथवा मैं नरेगा कार्यालय में विजिट करें।
- यहां पर आपको एक आवेदन फार्म इस योजना में अप्लाई करने के लिए उपलब्ध करवा दिया जाएगा।
- आवेदन फार्म में पूछे कि तमाम प्रकार की जानकारी को आपको ध्यान से दर्ज करना होगा।
- इसके बाद आपको इस आवेदन फार्म को सभी आवश्यक दस्तावेजों के साथ में संबंधित कार्यालय में जमा करवा देना है।
- इसके बाद अधिकारियों द्वारा आपके आवेदन फार्म की जांच पड़ताल की जाएगी।
- अगर आपका आवेदन फार्म सही पाया जाता है और आपकी योग्यता सही है तो आपको इस योजना का लाभ दिया जाएगा।
FAQs: Birsa Harit Gram Yojana Kya Hai
Birsa Harit Gram Yojana में आवेदन के जरुरी दस्तावेज क्या है?
पहचान पत्र, जाती प्रमाण पत्र, बीपीएल राशन कार्ड, नरेगा जॉब कार्ड
Birsa Harit Gram Yojana में आवेदन कैसे करे?
आवेदन के लिए आपको ग्राम पंचायत में जाना होगा
Birsa Harit Gram Yojana में कितनी कमाई हो सकती है?
अधिकतम 50 हजार रूपये हर साल